फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन दोस्तों की मौत, दो घायल

Sun, 23 Feb 2020 03:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जिले में लखनऊ- कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां लखनऊ से लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों कानपुर निवासी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कानपुर के गोविंद नगर निवासी हरीश गुरुवानी डीजे संचालक है। शनिवार को लखनऊ के रमाडा में डीजे लगा हुआ था। हरीश ने डीजे में काम करने वाले मजदूर रावतपुर आनंद नगर कानपुर निवासी सचिन सैनी (23) पुत्र सत्यनारायण सैनी, रजत शर्मा (24) पुत्र शिव कुमार गुप्ता व अपने पार्टनर राजेश गुप्ता (35) निवासी गोविंद नगर को डीजे बजाने के लिए लोडर से लखनऊ भेजा।
विज्ञापन

कार्यक्रम खत्म होने के बाद घर लौटे वक्त रविवार सुबह करीब चार बजे लखनऊ- कानपुर हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर नरी गांव के सामने अचानक लोडर पलट गया।

उसे सीधा करने की कोशिश में लगे सचिन, रजत और राजेश को पीछे से आ रही डीसीएम ने रौंद दिया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुमित व रोहित घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें