लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर ग्राम देवीपुर के सामने शुक्रवार सुबह करीब चार बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। बिहार से दिल्ली जा रही रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई गयी। इस घटना में एक की मौत हो गयी और 11 लोग घायल हुए।
विज्ञापन
2 of 4
हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
- फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेस पर लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही रोडवेज बस बेल्थरा रोड डीपो एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। बस में बैठे 11 लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। संबंधित थाने में हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
3 of 4
अस्पताल के बाहर खड़े पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
थाना सौरिख पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस व थाने की जीप से सीएचसी सौरिख में भर्ती कराया। मृतक की शिनाख्त इंद्रेश मौर्या (33) पुत्र कमलापति निवासी अकबरपुर अम्बेडकर नगर के रूप में हुई।
एंबुलेंस में घायलों का किया गया प्राथमिक उपचार
- फोटो : अमर उजाला
वहीं घायलों के नाम रंजीत कुमा (45) पुत्र शारदा जिला मऊ, निलेश यादव (15) पुत्र मंगल जिला मऊ, सपना (33) पुत्री रामवचन शास्त्री नगर दिल्ली, नायक रिंकू (38) पुत्र वेदनाथ जिला आजमगढ़, नीलू मौर्या (26) पत्नी मृतक इंद्रेश मौर्या जिला अम्बेडकर नगर, देवकान्त यादव (20) पुत्र पुष्पराज जिला अम्बेडकर नगर, सुनील कुमार विश्कर्मा (28) पुत्र प्रवंत शर्मा जिला मऊ, श्रवण कुमार (35) पुत्र राजेन्द्र शर्मा जिला नोएडा, माला (10) पुत्री मंगल सिंह जिला मऊ, रजत कुमार (25) पुत्र विजय जिला मऊ, रंजीत कुमार (32) पुत्र रामअबध जिला बलिया।