कानपुर-सागर हाईवे पर महोबा के सूरा चौकी के पास बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा शुक्रवार रात का है। मृतकों में उन्नाव के आनंद पांडेय (25) निवासी कल्याणी देव, पप्पू कोरी (55) निवासी किदवई नगर कानपुर व जयकरन (50) निवासी कानपुर नगर शामिल हैं।