ट्रक और बस की भिड़ंत में दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रक और बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह हादसा इटावा जिले का है। हादसे में अविनाश कौर व देवकी गुप्ता की मौत हुई है। महिला अविनाश कौर (22) पुत्री हरजीत कौर निवासी साकेत नगर दिल्ली अपने भाई से मिलने लखनऊ जा रही थी। वहीं देवकी गुप्ता पत्नी ओमप्रकाश गुप्ता (50) निवासी रामकौड़िया आर्य नगर थाना कौड़िया जिला गोंडा दिल्ली से गोंडा अपने घर जा रही थी।
घटना में घायल हुए 12 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है उन्हें मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है।
घायलों में श्रवण कुमार पुत्र रामकिशन निवासी सिद्धार्थनगर, पूजा पुत्री गिरलाल निवासी बस्ती, राम सिंह पुत्र रामनरेश निवासी बस्ती, कल्पना पुत्री राम सिंह निवासी बस्ती, इंद्र प्रकाश पांडे पुत्र अभिमन्यु पांडे निवासी गोरखपुर, विवस पुत्र विजयराम निवासी सिद्धार्थ नगर, मनोज परिमाल पुत्र गंगाराम निवासी आजमगढ़, असलम पुत्र मसूर आलम निवासी नई दिल्ली, अजय पुत्र लोटन सिंह निवासी बस्ती, दयाराम पुत्र रामदीन निवासी गोंडा, रेशमा देवी आदि शामिल हैं।