आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार को एक घंटे के अंदर दो हादसे हुए। घटना में तीन लोग घायल हो गए। साथ ही 11 लोग बाल-बाल बचे। कन्नौज से खरबूजा लाद कर जा रहा तेज रफ्तार लोडर तालग्राम क्षेत्र के गांव गोआ के सामने एक्सप्रेस वे पर पलटा गया। जिसमें चालक व हेल्पर घायल हो गए।
वही दूसरा हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम के शकरहनी के समीप हुआ। एक पिकअप में पीछे से दूसरी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें चालक घायल गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही 11 लोग बाल-बाल बच गए। दोनों हादसे सुबह 4 से 5 बजे के बीच हुए।