फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा, ट्रक और प्राइवेट बस की टक्कर में एक की मौत 30 यात्री गंभीर

Mon, 20 May 2019 06:04 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रक और प्राइवेट बस में टक्कर हो गई। इस घटना में बस चालक की मौत हुई है जबकि 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। 



यह घटना हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मटरिया गांव के पास रात करीब दो बजे की है। यहां लखनऊ से आगरा जा रही प्राइवेट बस ओवरटेक करते समय ट्रक से भिड़ गई। घटना में घायल हुए सभी यात्रियों के उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। जहां इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलसि मौके पर पहंची। इस हादसे में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


घायल हुए बस यात्रियों में संकेत (25) पुत्र मुकेश कुमार निवासी गोमतीनगर लखनऊ, अजय गुप्ता (30) पुत्र प्रेम गुप्ता गोमतीनगर लखनऊ, पवन पाण्डेय (32) पुत्र राधेश्याम निवासी पांडेयपुर थाना विसातगंज अमेठी, अंकित सिंह (26) पुत्र समन सिंह लहौरा थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़, अनित कुमार (38) पुत्र सुरेंद्र कुमार कुद्दुपुर थाना लाइन बाजार जौनपुर, जगदीश , अमित श्रीवास्तव आदि शामिल हैं।
Next
AU ऐप में पढ़ें