उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ चौकी अंतर्गत त्रिभुवन खेड़ा पुलिया के पास खड़े ट्रेलर में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
उन्नाव के अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव बबुआन खेड़ा निवासी कृपालीशंकर (50) व उनके चचेरे भतीजे बाबूलाल (55) की मौत हो गई। घायलों में 26 वर्षीय मनोज कुमार, 27 वर्षीय जयचंद्र यादव, 28 वर्षीय अरविंद पाल, 6 वर्षीय बालक कृष्णा व 8 वर्षीय गौरांश पाल घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।