यूपी के उन्नाव जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां हाईवे को जोड़ने वाली सड़क पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार मेजर व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि मेजर के मामा की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार लखनऊ में रहने वाले मेजर दिल्ली से लौट रहे थे। हादसे के वक्त उनकी कार शुक्लागंज से होते हए हाईवे की ओर जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।