फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: बेकाबू कार की टक्कर से खेतों की रखवाली कर रहे किसान की मौत, एक गंभीर

Sun, 27 Oct 2019 01:15 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका पौत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने कार चालक व सवारों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के चैनपुर मार्ग पर नरीखेड़ा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराते हुए खेतों की रखवाली कर रहे नरीखेड़ा निवासी लाला 60 वर्ष पुत्र स्वर्गीय ननकऊ व उनका 13 वर्षीय पौत्र धर्मेंद्र को टक्कर मार दी।
Trending Videos
विज्ञापन

कार की चपेट में आने के बाद लाला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि धर्मेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक व सवार मौके से भागते इसके पहले ही ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और भगवंतनगर चौकी पुलिस को सूचित किया।

मृतक की बहू महवीरा ने बताया कि दुर्घटना के समय धर्मेंद्र अपने बाबा के लिए खाना लेकर खेत आया था। खाना खाते समय ही हादसा हुआ। गरीबी में जीवन यापन करने यह परिवार गांव के लोगों की खेती बटाई में लेकर जीविका चला रहा था।

दुर्घटना ने परिवार की दीपावली की खुशियां मातम में बदल दी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल धर्मेंद्र का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें