फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: होली मनाने घर जा रहे दंपति की कार नहर में गिरी, दोनों की मौत

Wed, 20 Mar 2019 02:14 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नहर में गिरी कार व मृतक दंपति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां होली मनाने घर जा रहे दंपति की बलेनो कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में बैंक कर्मी सहित पत्नी की मौत हो गयी। 
विज्ञापन


कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र निवासी समरजीत वर्मा पुत्र मुन्नी लाल बैंक ऑफ बड़ौदा में क्लर्क के पद पर तैनात थे। मंगलवार रात वह अपनी पत्नी नेहा के साथ वापस घर जा रहे थे। लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर जाम से बचने के लिए उन्होंने मोहनलाल गंज से पुरवा रोड का रुख किया। 

अचलगंज थानाक्षेत्र में चपरी स्थित शारदा नहर पुल के पास रात 12 बजे अंधे मोड़ पर उनकी बलेनो कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। दरवाजे न खुलने से दोनों उसी में फंस गए। पीछे से आ रहे एक ट्रक ड्राइवर ने क्लीनर व ग्रामीणों की मदद से उन्हें निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें