फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: हाईवे पर डंपर से भीषण भिड़ंत में ट्राला चालक की मौत, खलासी घायल, एक घंटे तक प्रभावित रहा आवागमन

Sat, 10 Aug 2024 07:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

यूपी के महोबा जिले में हुए सड़क हादसे में ट्राला चालक की मौत हो गई। जबकि खलासी घायल हो गया। खलासी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हाईवे पर भिड़ंत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्राला और डंपर की आमने-सामने भीषण भिड़ंत में ट्राला चालक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर एक घंटे तक जाम रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर आवागमन बहाल कराया। जनपद औरैया के तिलकनगर निवासी लाखन सिंह (35) ट्राला चालक था। शुक्रवार को वह गांव के खलासी सुंदरलाल के साथ पंजाब के होशियारपुर जिले से ट्राला में ट्रैक्टर लादकर मध्य प्रदेश के जनपद कटनी जा रहा था।

विज्ञापन


भोर में सुबह चार बजे हाईवे पर छानी मोड़ के पास कबरई की ओर से गिट्टी लेकर कानपुर जा रहे डंपर से ट्राला की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्राला के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक लाखन सिंह केबिन में ही फंस गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि खलासी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

दुर्घटना में डंपर के चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। भिड़ंत के बाद हाईवे पर जाम लग गया। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर थानाध्यक्ष कबरई नागेंद्र कुमार नागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे किनारे कराया। तब एक घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें