कानपुर में महाराजपुर हाईवे पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार कार और वैन की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे वैन बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में वैन सवार सात शिक्षिकाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार सरसौल ब्लॉक में तैनात परिषदीय स्कूलों की सात शिक्षिकाएं वैन से अपने-अपने स्कूल जा रही थीं।
सुबह करीब सात बजे वैन प्रेमपुर मोड़ के सामने हाईवे पर डिवाइडर पार कर रही थी तभी फतेहपुर की तरफ से आ रही कार ने वैन में टक्कर मार दी। इससे वैन अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड्ड में पलट गई।