बिठूर थाना प्रभारी अमित मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर के मुताबिक रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है। शीलू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह 11 वीं का छात्र था।
कानपुर के बिठूर में सुधांशु आश्रम के पास मंगलवार देर रात बेकाबू वैन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने हैलट में दम तोड़ दिया। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
बिठूर के ब्रह्मनगर निवासी किसान शिवप्रसाद का बेटा दीपू (23) प्लंबरिंग का काम करता था।
पिता शिवप्रसाद ने बताया कि हृदयपुर निवासी उनकी बहन की तबीयत खराब थी। मंगलवार को दीपू मैनावती मार्ग निवासी अपने दोस्त अरुण उर्फ शीलू यादव (19) के साथ बाइक से हृदयपुर गया हुआ था। वापसी में देर रात हादसा हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वैन समेत मौके से फरार हो गया।
हालांकि लोगों ने वैन का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया। बिठूर थाना प्रभारी अमित मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर के मुताबिक रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है। शीलू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह 11 वीं का छात्र था।
विज्ञापन
बुआ के घर हेलमेट छोड़ा, चली गई जान
बड़े भाई रविशंकर ने बताया कि बुआ के घर जाते वक्त दीपू ने हेलमेट लगा रखा था। वापसी के वक्त वह हेलमेट वहीं भूल गया था। हादसे के दौरान दीपू सिर के बल सड़क पर गिरा था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अगर उसने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
वृद्धा को टक्कर मार भाग रही थी वैन
परिजनों ने बताया कि वैन चालक ने दीपू की बाइक में टक्कर मारने से पहले वृद्ध महिला को टक्कर मारी थी। भागने के चक्कर में वैन ने बाइक में टक्कर मार दी थी।