फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नाबालिग की तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, मौत, दोस्त भी घायल

Thu, 08 Aug 2024 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दोस्त की बर्थडे पाटी में जाने की बात कहकर घर से निकले नाबालिग की तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। साथ ही दोस्त घायल हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी अभिभावक नाबालिगों को वाहन चलाने से नहीं रोक पा रहे हैं। इसके चलते नाबालिग वाहन चलाकर दूसरों की जान ले रहे है या खुद की जान गवां रहे हैं। गुरुवार रात को ऐसा ही एक मामला सामने आया है। चकेरी क्षेत्र में नाबालिग की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में नाबालिग की मौत हो गई और पीछे बैठा दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


चकेरी के पुराना गोशाला निवासी वीरेंद्र प्रजापति का बड़ा बेटा हरिओम (17) केंद्रीय विद्यालय तृतीय से इंटरमीडिएट का छात्र था। परिवार में मां अर्चना छोटा भाई विवेक और बहन अदिति हैं। परिजनों ने बताया कि सऊदी अरब के मस्कट में लॉन्ड्री चलाने वाले अमित कनौजिया का परिवार वर्तमान में जेके फस्ट चकेरी में रहता है। पहले पुराना गोशाला में ही रहता था। तभी से अमित के लालबंगला के सरस्वती विद्या मंदिर में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे शुभ (16) व हरिओम गहरे दोस्त थे।

दोनों एक साथ जाजमऊ में जिम करने जाते थे। बुधवार शाम हरिओम एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर शुभ के साथ घर से पल्सर 180 सीसी बाइक से निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों के मुताबिक दोनों बाइक से घूमते हुए एयरपोर्ट रोड पर पहुंच गए। वहां पर शुभ से हरिओम ने बाइक चलाने को ले ली। बताया गया कि एयरपोर्ट रोड पर अंधा मोड पर बाइक अनियंत्रित हो गई। हरिओम बाइक नहीं संभाल पाया और बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस की सूचना पर परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हरिओम की मौत हो गई, जबकि निजी अस्पताल में भर्ती शुभ की हालत नाजुक बताई गई है। हरिओम के पिता गैस, चूल्हा रिपेयरिंग का काम करते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। चकेरी थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें