जानकारी के अनुसार, कानपुर के नवाबगंज थाना इलाके के गंगा बैराज पर देर रात तीन बजे एक पिकअप बेकाबू होकर पलट गया। शिवराजपुर के सखरेज गांव निवासी शिवगोपाल के पांच माह के बेटे कृष्णा, सास कुसुमा (50) पत्नी रामसजीवन निवासी भोजपुरी लालगंज रायबरेली और इसी गांव की सूरज कली (60) की मौत हो गई।
आलू खोदाई करने आए थे लोग
घटना के समय पिकअप में 29 लोग सवार थे, जो शिवराजपुर के भैंसऊ गांव में आलू खोदाई करने आए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पिकअप के पलटने की बात सामने आ रही है। शवों को पोेस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।