फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, बीस से ज्यादा लोग घायल

Tue, 09 Apr 2019 10:56 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर ड्योढ़ी घाट से मंगलवार को बच्ची का मुंडन कराकर लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में रूमा हाईवे पर एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। ट्राली के नीचे दबकर मामा-भांजे समेत चार की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। मरने वालों में पांच साल का एक मासूम भी है।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को रामादेवी स्थित कांशीराम ट्रामा सेंटर से हैलट भेजा गया है। वहीं हादसे के कारण जीटी रोड पर पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तीन घंटे बाद कंटेनर और ट्राली को हटाए जाने पर जाम खुल सका। चकेरी के अंबेडकर नगर लेबर कालोनी निवासी नगर निगम में चालक कालिका की बेटी ममता की बेटी सोनी का मुंडन संस्कार था।
 
Trending Videos
विज्ञापन

रिश्तेदार और गांव के लोग दो ट्रैक्टर ट्राली से ड्योढी घाट गए थे। वहां से लौटते समय महाराजपुर से ये लोग उल्टी दिशा से चलकर जीटी रोड स्थित ब्रह्मदेव मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन करने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे दोनों ट्रैक्टरों के चालक उल्टी दिशा से ही रूमा की ओर बढ़ने लगे। सिटी कैफे रेस्टोरेंट के सामने एक ट्रैक्टर ट्राली में कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे ट्राली पलट गई।

कुछ लोग ट्राली के नीचे दब गए और कुछ सड़क पर जा गिरे। आसपास के लोगों ने ट्राली सीधी कर लोगों को बाहर निकाला। सभी को कांशीराम भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने अंबेडकर नगर निवासी बदलू के बेटे रवि (15), कन्नौज निवासी रवि के भांजे शिवम (7), आजमगढ़ निवासी रामनिवास के बेटे शिवा (5), आजमगढ़ के पहलाना निवासी कमलेश की पत्नी रीता (40) को मृत घोषित कर दिया।

ममता की शादी आजमगढ़ के टिकरा गांव में हुई है। वह पिछले एक साल से मायके में ही रह रही थी। उधर पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रैक्टर अंबेडकर नगर निवासी रमेश चला रहा था। उसके भी चोट आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें