फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोहरे का कहर' जब हाईवे पर तीन ट्रक टकराए, फिर घंटो तक बनी रही ये स्थिति

Wed, 16 Jan 2019 08:06 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
कानपुर जिले के चकेरी में बुधवार की सुबह हईवे पर कुहरे का कहर कुछ इस तरह बरपा कि राहगीरों का निकलना मुशिकल हो गया। हाईवे पर ट्रकों की टक्कर होने की वजह से घंटों तक जाम लगा रहा। फ्लाईओवर पर जाम होने की वजह से शहर में भी जाम की स्थित बनी रही। ट्रकों की टक्कर में किसी तरह के जान माल की हानि नहीं हुई है।

विज्ञापन

चकेरी क्षेत्र के रामादेवी-जाजमऊ फ्लाईओवर पर बुधवार तड़के करीब चार बजे कोहरे की वजह से एक के बाद एक तीन ट्रक भिड़ते चले गए। इस कारण हाईवे करीब छह घंटे तक जाम रहा। जाम की वजह से लोगों ने हाईवे छोड़कर सर्विस लेन पकड़ी तो यहां भी भीषण जाम लगा गया। जाम की वजह से क्रेन भी बड़ी मुश्किल से घटनास्थल पर पहुंच सकी और ट्रकों को किनारे किया। तब जाकर यातायात सुचारु हो सका। 

मंगलपुर हमीरपुर निवासी संतोष बुधवार सुबह हमीरपुर से मौरंग लेकर लखनऊ जा रहा था। जाजमऊ फ्लाईओवर पर ट्रक खराब हो गया। इस पर संतोष ने ट्रक एक किनारे खड़ा कर दिया। पीछे से ट्रक लेकर आ रहे सोहरामऊ उन्नाव निवासी रवींद्र कुमार ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। रवींद्र के मुताबिक धुंध की वजह से ट्रक उसे दिखा ही नहीं। इसके बाद पीछे से तीसरा ट्रक भी घुस गया। हादसों में जान माल का तो नुकसान नहीं हुआ लेकिन फ्लाईओवर पर जाम लग गया। सुबह करीब सात बजे पहुंची दो क्रेनों की मदद से तीन घंटे बाद ट्रकों को किनारे किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें