फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: मुंडन संस्कार में जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 10 महिलाएं घायल

Wed, 15 Jan 2020 09:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
हादसे के बाद बिखरा भोजन और चीख-पुकार करतीं घायल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले के नदसिया में मुंडन संस्कार के लिए तिर्वा जाते समय महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 महिलाएं घायल हो गईं। सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली के अनीभोज गांव निवासी रोशन दोहरे के एक वर्षीय बेटे शनि का बुधवार को अन्नपूर्णा मंदिर तिर्वा में मुंडन संस्कार और अन्न प्राशन था। गांव में रहने वाले रामरूप के ट्रैक्टर-ट्राली से करीब 50 महिलाएं रोशन दोहरे की पत्नी बसंती देवी के साथ तिर्वा आ रही थीं।

पुरुष निजी वाहनों से तिर्वा पहुंच चुके थे। नदसिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्राली पर सवार उमा देवी(45) पति नन्हें, फूलमती देवी (45) पत्नी अशोक, साधना (26) पुत्री रमेश, गीता देवी (35) पत्नी राकेश, कुसुम (37) पत्नी जगदीश, गुड़िया (11) पुत्री जगरूप, खुशी (09) पुत्री अनिल, मुन्नी (50) पत्नी ऊदल, प्रेमा देवी (40) पत्नी गिरीश और संतोष (25) पत्नी सुरेंद्र घायल हो र्गइं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस को फोन किया। मौके पर पहुंची तीन एंबुलेंस से सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी पर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक पहुंच गए। उन्होंने पूछताछ की। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक रामरूप मौके से भाग से निकला।

हादसे की खबर आते ही गांव में मची खलबली
समधन क्षेत्र के गांव अनीभोज निवासी रोशन लाल दोहरे के पुत्र शनि के मुंडन के लिए जाते समय ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। गांव में हादसे की खबर आते ही लोगों में खलबली मच गई। गांव के लोग अपने संबंधियों का हाल जानने के लिए फोन करने लगे। कई लोग घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। इससे गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें