कन्नौज के तालग्राम में आगरा लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर मथुरा जेल से दो कैदियों को पीजीआई लखनऊ ले जा रही एंबुलेंस तालग्राम के गोवा पचोर गांव के सामने एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में दोनों कैदी और दो सिपाही घायल हो गए।
चारों घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मथुरा जिला जेल में बंद कैदी कुलदीप सिंह (22) पुत्र यतेंद्र पाल सिंह, ध्रुवपाल (33) पुत्र टीकाराम निवासी मथुरा की तबीयत खराब हो गई। बीमारों को 108 एंबुलेंस से पीजीआई लखनऊ भेजा गया था।
कैदियों के साथ जेल के सिपाही उदयभान सिंह (50) पुत्र पातीराम, राकेश बाबू बघेल (50) पुत्र वृंदावन भी थे। सोमवार रात करीब तीन बजे तालग्राम थाना क्षेत्र के गोवा पचोर गांव के पास एंबुलेंस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
हादसे में दोनों बीमार कैदी और सिपाही घायल हो गए। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने चारों घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। इलाज के बाद घायलों को मथुरा भेज दिया गया।