फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, 12 घायल

Mon, 18 Jan 2021 03:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सड़क हादसे की सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के कन्नौज जिले में घने कोहरे में सोमवार सुबह जलालाबाद के करीब जीटी रोड पर राजस्थान रोडवेज बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई। कई दूसरे मुसाफिर और ट्रक के ड्राइवर-क्लीनर को भी गहरी चोट आई है।

विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजस्थान रोडवेज बस अजमेर से कानपुर जा रही थी। गुरसहायगंज से कन्नौज की तरफ जाते समय जलालाबाद और जसोदा के बीच पांडेपुरवा गांव के सामने जीटी रोड पर कन्नौज की ओर से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।

हादसे में रोडवेज बस के ड्राइवर सुंदरलाल (45) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कंडक्टर विष्णु सिसोदिया सहित 12 यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रोडवेज बस में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद क्रेन की मदद से जीटी रोड पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवा कर ट्रैफिक बहाल कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें