फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: पोल से टकराई बोलेरो, चालक की मौत, दो की हालत गंभीर

Sat, 27 Jun 2020 12:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में थाना तालग्राम के अकरमाबाद गांव में शुक्रवार रात यह दूल्हे की सजी बोलेरो मवेशी से टकराने के बाद बिजली पोल से जा भिड़ी। चालक व मवेशी की मौत हो गई। बोलेरो सवार दो लोग घायल हैं। 
विज्ञापन


कोतवली गुरसहायगंज के रौतामई निवासी मिथुन पुत्र हरिश्चंद्र की बरात उमर्दा गई थी। अहपनवारी के लिए बरौना घर पर ही भूल जाने के कारण दुल्हे की सजी बोलेरो कार से गांव का चालक आशीष (35) पुत्र चिरौजी लाल दो लोगो के साथ रौतामई रात 12 बजे के करीब जा रहा था।

तभी तालग्राम ताहपुर मार्ग पर अकरमाबाद गांव निवासी साबिर के मकान के पास बंधी मवेशी से टकराती हुई बोलेरो बिज़ली पोल से जा भिड़ी। पोल टूटा गया और मवेशी की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर घायल हुए। पुलिस ने राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा। जहां आशीष की मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर गांव पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें