फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी डीसीएम, चालक व हेल्पर की मौत

Tue, 27 May 2025 12:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ से आम लाद कर जयपुर जा रही डीसीएम थाना तालग्राम के गोवा शकरहनी गांव के पास आगे जा रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में चालक और हेल्पर की मौत हो गई। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। आगरा थाना पडौरा शाहीपुरा निवासी उदलसिंह लखनऊ से कच्चे आम लाद कर जयपुर जा रहे थे। साथ में हेल्पर भी था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के गोवा शकरहनी गांव के पास पहुंचते ही चालाक को झपकी आने के कारण डीसीएम अनियंत्रित होकर मक्का लाद कर आगे जा रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। चालक व हेल्पर केबिन में फंस गए। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, अमोलर चौकी प्रभारी राजेश कुमार रावत, यूपी डायल पुलिस मौके पर पहुंची। केबिन काटकर काफी मशक्कत से दोनों घायलों को निकालकर मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें