मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में माधौगढ़-औरैया के देवकली के पास मंगलवार रात एक सड़क हादसा हुआ। यहां अन्ना गाय के अचानक आ जाने पर ट्रैक्टर चालक संतुलन खो वैठा। गाय को बचाने को लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली रोड पर पलट गई। ट्रॉली पर बैठे चार किसान दब गए।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसानों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने किसान रामानंद (70) पुत्र शादीलाल तिवारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन किसानों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया है।
वृद्ध का शव गांव आते ही घर में कोहराम मच गया। गोहन थाना क्षेत्र के गांव कुन्डऊ निवासी किसान रामानंद (70) पुत्र शादीलाल तिवारी, दिनेश (45) पुत्र माखन तिवारी, सर्वेश कुमार (18) पुत्र रामसिया, शिव शंकर (43) पुत्र गुलजारी लाल गांव के कोटेदार के ट्रैक्टर से बाजरा, तिली औरैया बेचने जा रहे थे।