फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार दो साधुओं की मौत

Wed, 06 May 2020 04:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
इसी मोपे़ड पर सवार थे दोनों साधु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जालौन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। मोपेड सवार दो साधु झांसी के आश्रम जा रहे थे। तभी एट हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों साधु उछलकर हाईवे पर गिरे। हेलमेट न लगाने की वजह से दोनों के सिर में गहरी चोट आई। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मितले ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां दोनों की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात तीन बजे की है। एट थाना अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें