हरदोई जिले के कासिमपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर गुलाबी खेड़ा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार गोकुल (36) पुत्र मुन्ना निवासी छत्ताखेड़ा थाना कासिमपुर और प्रेम कुमार (20) पुत्र मुन्नीलाल निवासी नैरा कोतवाली कछौना को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
बाइक सवार दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थ। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।