फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में भीषण सड़क हादसा: किशोर को रौंदकर कंटेनर में घुसी कार, दो की मौत, बुजुर्ग महिला घायल

Sat, 27 Apr 2024 08:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। एक किशोर को रौंदते हुए कार कंटेनर में पीछे से जा घुसी। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरैंया के पास एक किशोर को रौंदते हुए कार कंटेनर में पीछे से जा घुसी। घटना में किशोर और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार उसकी मां गंभीर रूप से घायल है। उन्हें लखीमपुर खीरी के पसिगवां सीएचसी भेजा गया, जहां से शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। कार सवार एक शादी में शामिल होने शाहजहांपुर जा रहे थे।

विज्ञापन


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सरैंया गांव निवासी जमन (14) के पिता सोहबत हुसैन एक ढाबे के पास लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनाें को धोने का काम करते हैं। जमन की रिश्तेदारी में शनिवार को एक निकाह होना था। इसमें शामिल होने के लिए वह पिता को बुलाने धुलाई मशीन पर गया था। इसी दौरान लखनऊ की तरफ से आई तेज रफ्तार कार उसे रौंदने के बाद कंटेनर में पीछे से जा घुसी। जमन की मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos

घटना में कार चला रहे लखनऊ जनपद की इटौंजा नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी अंशुमान अवस्थी (28) की मौत हो गई, जबकि कार में ही पीछे बैठीं मां नीलम अवस्थी (50) घायल हो गईं। नीलम को शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पिहानी कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि अंशुमान के पास से मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी गई है। कोतवाल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कार निकालने में करनी पड़ी मशक्कत
कंटेनर में पीछे से घुसी कार को निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। कार कंटेनर में फंस गई थी। पुलिस ने मौके पर अलग-अलग स्थानों से कटर मंगवाकर कार के कुछ हिस्से काटने के बाद इसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें