यूपी के हरदोई जिले में गुरुवार को हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां बोलेरो बेकाबू होकर खाई में पलट गई। इस घटना में बोलेरो सवार एक की मौत हो गयी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
यह घटना लोनार कोतवाली क्षेत्र कटरा बिल्हौर हाईवे की है। यहां एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना के समय बोलेरो में दो लोग सवार थे। बेलोरो खाई में गिरने से जिसमें ग्राम मदनापुर निवासी कमलेश उर्फ प्रधान (22) पुत्र लीलाधर और शोभित (21) पुत्र राजनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय कमलेश की मौत हो गई, जबिक शोभित की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना में बोलेरो गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी।