छात्रा की फाइल फोटो व घटना स्थल पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां साइकिल से जा रही एक छात्रा को टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
यह घटना सिनेमा चौराहा स्थित पुलिस बूथ के ठीक सामने की है। यहां सुबह साइकिल से जा रही रचिता सिंह (19) पुत्री वीरेश पाल सिंह निवासी धर्मशाला रोड को एक टैंकर ने रौंद दिया। घटना के वक्त मौके पर एक भी पुलिसकर्मी या होमगार्ड मौजूद नहीं था।
मृतका ने इसी वर्ष हरदोई के आर्य कन्या डिग्री कॉलेज से बीए फाइनल वर्ष की परीक्षा दी थी। वह साइकिल से खेलने जा रही थी। मृतका के पिता सीआरपीएफ में तैनात हैं।