फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में सड़क हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त की बहन की शादी से आ रहा था घर

Mon, 19 Feb 2024 06:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
अनीस की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरदोई जिले में दोस्त की बहन की शादी में शामिल होकर बाइक से घर जा रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद कार भी खाई में पलट गई। बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। सुरसा थाना क्षेत्र के सहिमापुर निवासी अनीस कुमार (28) मजदूरी करता था। रविवार की रात अपने दोस्त राजू की बहन की शादी में शामिल होने जगतपुरवा गया था।

विज्ञापन


देर रात वापस घर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सुरसा थाना क्षेत्र में सथरी मोड़ के पास कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार भी खंती में चली गई। टक्कर लगने से अनीस गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक के परिवार में पत्नी कमला, दो पुत्रियां और एक पुत्र है। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार चालक हिरासत में है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें