यूपी के हरदोई जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दो बाइक आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई के पिहानी मार्ग पर ग्राम भूराटिकुर के पास की है। यहां दो बाइक आपस में टकराने से एक बाइक पर सवार नरवीर (42 ) पुत्र बंधा निवासी पनई थाना पसगवां लखीमपुर खीरी और सियाराम (50) पुत्र रघुवर निवासी ग्राम काकूमऊ थाना टडियावा हरदोई की मौके पर ही मौत हो गई।