फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sun, 08 Jan 2023 02:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। राठ-हमीरपुर मार्ग पर धनौरी गांव की नर्सरी के पास अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार युवकों टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। शवों को राठ सीएचसी के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। राठ कोतवाल तारा सिंह पटेल ने बताया कि मृतक मुस्करा के बिहुनी गांव के बताए जा रहे हैं। पहचान कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें