फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में आठ लोग घायल

Fri, 13 Dec 2019 06:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर से मरीज लेकर परिवार के साथ जा रही कार को हाईवे में जवाहर नाले के पास सामने से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कार सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घटना से हाईवे में कुछ देर के लिए जाम लग गया। हमीरपुर के मौदहा निवासी सुशीला (80) के पैर का आपरेशन कराने वह अपने परिवार के साथ कानपुर गई थीं। शुक्रवार को सुशीला अपनी बहू उपमा (48), धीरज (30) व चालक छोटू के साथ कार से घर आ रही थीं।
विज्ञापन

तभी जवाहर नाला के पास मुख्यालय की ओर से जा रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दूसरी कार सवार सिसोलर थानाक्षेत्र के लेवा गांव निवासी अतुल (26), बिधनू थानाक्षेत्र के कडरी निवासी गुड्डी (30), उसका पुत्र विवेक (12), बहनोई राजेश (35) व पुष्पेंद्र (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को राहगीरों की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया। हाईवे में हुई घटना से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें