यूपी के फतेहपुर जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रक व डंपर की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि दो की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना ललौली थानाक्षेत्र के शंकरपुरवा पेट्रोल पंप के पास की है। यहां बांदा के टाण्डा हाईवे पर ट्रक व डंपर की भिड़ंत हो गयी। जानकारी के अनुसार फतेहपुर से बांदा जा रहे खाली ट्रक व कबरई से फतेहपुर की ओर जा रहा गिट्टी लदा डंपर आमने-सामने भिड़ गए। घटना में दोनों गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।