गुजरात से प्रयागराज कुंभ मेले में जा रहे तीर्थ यात्रियों की गाड़ी ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। खागा कोतवाली के बाईपास निर्माणाधीन पूर्वी ओवरब्रिज के पास कुंभ मेला जा रहे तीर्थ यात्रियों की इंनोवा ट्रेलर से टकरा गई। दुर्घटना में इंनोवा चालक की मौत हो गई। जबकि इंनोवा सवार यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए।