यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि पत्नी, बेटी व साला गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी।
यह घटना थरियांव-नरैनी मार्ग की है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने घायलों को कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराकर जाम खुलवाया।