फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा: एएनएम को ड्यूटी पर छोड़ने जा रहे पिता-पुत्र की मौत

Sun, 19 Apr 2020 04:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फतेहपुर- एएनएम को प्रयागराज से बुलंदशहर ड्यूटी पर छोड़ने बाइक से जा रहे पति और बेटा हादसे का शिकार हो गए। हादसा लोडर की टक्कर से हुआ है। हादसे में एएनएम गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना के पहाड़ी गांव के अखिलेश की पत्नी सुषमा (30) बुलंदशहर के ऊंचगांव सीएचसी में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। पति व बेटे आदित्य (10) के साथ बुलंदशहर जा रही थीं। इनके साथ दूसरी बाइक पर प्रयागराज के शंकरगढ़ थाने के पटिवार गांव के साकेत सिंह व उनकी पत्नी सोनू थी।

यह भी बुलंदशहर के ऊंचगांव सीएचसी में एएनएम हैं। औंग थाना क्षेत्र के गढ़ कीचकपुर गांव के पास हटिया चौराहे पर लोडर की टक्कर से बाइक सवार अखिलेश, बेटा आदित्य व सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


आनन-फाऩन में तीनों को गोपालगंज पीएचसी पहुंचाया गया। यहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। घायल पिता अखिलेश को कानपुर रेफर किया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में अखिलेश की मौत हो गई।

एएनएम सुषमा को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दूसरी बाइक सवार एएनएम सोनू सिंह ने बताया लॉकडाउन के चलते वह लोग घर में फंसे थे। उन दोनों को सीएचसी प्रभारी ने ड्यूटी पर वापस बुलाया था।

इसी वजह से बाइकों से जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हुआ है। थानेदार एनके नागर ने बताया टक्कर मारने वाली लोडर को पकड़ लिया गया है। चालक 5 किलोमीटर दूर रहसूपुर गांव के पास खेतों में वाहन छोड़कर भाग गया था। वाहन को क्रेन से थाने मंगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें