क्षेत्रीय लोगों ने ट्रक में आग लगा दी
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में बांदा टांडा हाईवे पर ट्रक ने स्कूल जा रही छात्रा को कुचल दिया। नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। अस्पताल जाते वक्त छात्रा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मामला बढ़ता देख संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मलाका निवासी वासुदेव पाल की बेटी शीलू पाल (16) साइकिल से स्कूल जा रही थी। तभी बांदा की ओर से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। छात्रा का हाथ और पैर ट्रक के टायर के नीचे आने से कुचल गया।
भीड़ को देख चालक व खलासी कूदकर भाग निकले। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने में कुछ देर हो गई तब तक नाराज भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि दमकल की गाड़ी मौके पहुंची और आग बुझाई गई।