यूपी के फर्रुखाबाद जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गयी। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
यह घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बांसमई के पास की है। यहां तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में मरने वालों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही हादसे में घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।