फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, तीन की हालत गंभीर

Tue, 30 Apr 2019 10:52 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां रोडवेज बस ने सवारियों से भरी टेम्पो में टक्कर मार दी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह घटना कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के फर्रुखाबाद रोड स्थित टेडकोन के पास की है। यहां तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में लहरा गांव निवासी सर्वेश (50), अली मोहम्मद (30), यामीन (22) निवासीगण गंगा टोला कम्पिल की मौत हो गई। वहीं गंगा टोला के राजपाल (27), भोला (34), मुबीन (20), शाहरुख (20) घायल हुए हैं।

इस घटना में गंभीर रूप से घायल मुबीन (20) की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। घटना में मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार मुबीन की एक माह बाद शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही मोहल्ले के तीन लोगों की मौत होने से कोहराम मच गया। टेंपो चालक भोला (34) की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें