फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस खड्डे में जा घुसी। घटना में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को बरौन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 6 से अधिक एंबुलेंस मौके पर पहुंंची।
यह घटना कायमगंज मार्ग पर मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र की है। यहां एक स्कूल के पास सामने से आ रहे दूसरे वाहर को बचाने में बस सड़क किनारे बिजली के पोल को तोड़ते हुए खड्डे में घुस गई। हादसे के वक्त बस में 56 श्रद्धालु सवार थे। सभी एटा जिले के पटियाली से साकार विश्वहरि के प्रवचन से आ रहे थे। जानकारी के अनुसार घायल यात्री औरैया जनपद निवासी हैं।