फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, महिला घायल

Wed, 27 May 2020 12:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। हरदोई स्थित ससुराल जाते वक्त ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। एटा जिले के थाना जसरथपुर के गांव बड़ाहपुर पिंजरी निवासी भानु प्रताप उर्फ लालू (35) पत्नी अनुराधा (31) और पुत्र अर्पित (6) के साथ बाइक से अपनी ससुराल हरदोई के लोनार थानाक्षेत्र के गांव अवधपुर जा रहे थे।

सुबह करीब सात बजे जब इनकी बाइक राजेपुर थानाक्षेत्र के जैनापुर मोड़ पर पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से लालू का हेलमेट टूट गया और सिर कुचल गया। अर्पित का भी सिर फट गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


अनुराधा गंभीर रूप से घायल हो गईं। राजेपुर थाने के दरोगा रामशंकर ने अनुराधा को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक का पीछा करके चालक को पकड़ लिया। लालू के पास मिले फोन नंबर से पुलिस ने मसेनी निवासी मामा उपेंद्र सिंह राठौर को सूचना दी।

वह एक अन्य रिश्तेदार के साथ अस्पताल पहुंचे। अनुराधा के सिर में गंभीर चोट होने के चलते सीटी स्कैन कराने के बाद रेफर कर दिया गया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। लालू दिल्ली में व्यापार करते थे। लॉकडाउन के चलते घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें