फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: सिपाही की कार की टक्कर से किसान की मौत, एक घायल

Wed, 20 Nov 2019 10:00 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
इसी कार से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में सिपाही की कार की टक्कर से सड़क पार खड़े किसान की मौत हो गई। कार चालक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित कार दीवार को तोड़ती हुई एक मकान में जा घुसी। इसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया। कार में सवार चार अन्य लोग घटना के बाद वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बिजाधरपुर सेंट्रल जेल चौराहा के पास रहने वाले किसान अवधेश कुमार शुक्ला (57) मंगलवार रात दस बजे अपने घर से मेडिकल स्टोर दवा लेने के लिए निकले थे। घर के सामने सड़क पार करने के बाद वह खड़े हो गए। इसी दौरान सेंट्रल जेल चौराहे की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से अवधेश कुमार शुक्ला को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसमें अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। कार रामनरेश मिश्रा के चबूतरे की दीवार को तोड़ती हुई उनके घर में जा घुसी। कार में सवार लोग वहां से भाग निकले। चालक राजकुमार निवासी गांव लहरा थाना कमालगंज घायल हो गया। वहीं गंभीर रूप से घायल अवधेश कुमार शुक्ला की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को लोहिया अस्पताल में पहुंचाया। अवधेश शुक्ला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुत्र दीपक शुक्ला ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया। पुत्र दीपक ने बताया कि कार सिपाही नवनीत कुमार यादव निवासी पुलिस लाइन की है। वह स्वाट टीम में तैनात है। सिपाही ने बताया कि कार एक शादी में कुछ लोग मांगकर ले गए थे। चालक साथ गया था। वह भी घायल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें