यूपी के फर्रूखाबाद जिले में रविवार को इटावा-बरेली राजमार्ग पर सड़क हादसा हुआ। यहां एक रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गयी। इस हादसे में करीब 25 यात्री घायल हुए हैं।
यह घटना इटावा-बरेली राजमार्ग पर राजेपुर थाना क्षेत्र के गांधी गांव के पास की है। यहां यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस सड़क पर बने एक गड्ढे से बचकर निकलने की कोशिश में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गयी।