यूपी के इटावा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। इकदिल थाना क्षेत्र के केशोपुर कलां में ऑटो खड्ड में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।