फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे दूध के पांच नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने दूध के पांच नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन ने बताया कि खाद्य सुरक्षा टीम ने साहसपुरा से राकेश चंद्र और पुष्पेंद्र, पुरविया टोला से अमन वर्मा, सारंगपुरा से राज बहादुर, बिरौली में अनिल कुमार का दूध का नमूना भरा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैैलेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, मोहर सिंह, राज कुमार घोष और कपिल गुप्ता उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें