फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेकाबू कार ने बाइक में मारी टक्कर, बच्ची की मौत, तीन घायल

Mon, 27 Jul 2020 10:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
इटावा जिले में जसवंतनगर कस्बा से परिवार के साथ जा रहे एक बाइक सवार को सैफई थाना क्षेत्र में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दंपति सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया, जहां डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। तीन घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


नई बस्ती रेलमंडी जसवंतनगर निवासी बृजेश यादव पुत्र शिवराज सिंह अपनी पत्नी पूजा व दो बच्चों नैना और अंश के साथ सुसराल मनसीपुर गांव जा रहे थे। रविवार की शाम सैफई मोड़ पर सामने से आ रही कार की टक्कर लगने से बाइक असंतुलित हो गई। इससे बृजेश, उसकी पत्नी पूजा और दोनों बच्चों को गंभीर चोट आईं।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची सैफई पुलिस ने घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान डेढ़ साल की बेटी नैना की मृत्यु हो गई। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। बृजेश के पिता शिवराज सिंह यादव ने थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें