यूपी के चित्रकूट में रविवार सुबह रफ्तार के कहर ने चार घराें का चिराग बुझा दिया। घटना तड़के पांच बजे की है। टक्कर इतनी जाेरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
2 of 6
चित्रकूट में सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे 76 पर बरगढ़ थाना इलाके में मुरका के पास खड़े ट्रक में आज सुबह लगभग साढ़े 5 बजे मारुति वैन घुस गई। इनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। चित्रकूट में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार वैन सड़क पर खड़ी ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
3 of 6
चित्रकूट में सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत ही मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से इलाहाबाद के लिए रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बरगढ़ मोड़ इलाके का है।
4 of 6
चित्रकूट में सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि झांसी के मऊरानीपुर गांव से एक परिवार इलाहाबाद संगम स्नान के लिए जा रहे थे। तभी बरगढ़ इलाके के पास ड्राइवर को झपकी आ गई। वहीं झपकी आने से वैन सड़क पर खड़ी ट्रक के नीचे घुस गई। जिस से 5 की मौके पर मौत हो गई है 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
चित्रकूट में सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
बरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाहाबाद रेफर किया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुतबिक 5 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। जबकि 4 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग झांसी के गुरसहाय के बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग इलाहाबाद जा रहे थे। हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा है।