यूपी के चित्रकूट में सोमवार को सड़क हादसा हुआ। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर ने सवारियों से भरे टेम्पो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो पलट गया। हादसे में टेम्पो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी।
यह घटना भरतकूप चौकी अंतर्गत गोंडा, रौली गांव के पास की है। घायलों में महिला, बच्चों समेत वृद्ध भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही भरतकूप चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से घायलों को शिवरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।