यूपी के चित्रकूट में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया। छात्रा की मौत से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी साथ ही मार्ग जाम कर दिया।
यह घटना शंकर बाजार में पहाड़ी राजा्पुर मार्ग की है। आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग लगाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस व भारी फोर्स मौके पर पहुंचा। मार्ग में लगे जाम में कई स्कूली वाहन फंसे हुए हैं।