यूपी के चित्रकूट जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
यह घटना कमासिन थाना क्षेत्र के डिगोरा गांव की है। यहां ट्रैक्टर से भैरव बाबा शेजवार दर्शन करने जा रहे भक्त हादसे का शिकार हो गए। अचानक ट्रैक्टर पलटने से सभी को गंभीर चोटे आईं हैं। मौके पर पहुंचे शिवरामपुर चौकी इंचार्ज राजेश मिश्रा ने सभी को अस्पताल भिजवाया।
हादसे में सुमित्रा (20) पति मंगल, कुमारी रुबी पिता मंगल, गोमती (25) पति नन्ना, जग रनिया (45) पति राम लखन, रीनू (7) पिता नत्थू, सुधा (15) पिता राम आसरे, सुशील (16) पिता बलुआ यादव, फूल कुमारी (46) पत्नी बल्केश्वर, राजबहादुर (35) पिता केशन, शिव प्यारी (46) पति बलुआ, केसरिया (65) पति बुधिया आदि घायल हैं। छाया की हालत नाजुक होने के चलते उसे शिवरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।